cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। दो वर्ष पहले विवाहित हो चुका युवक पत्नी की साढ़ू के प्रभाव में आकर की गई बेवफाई की वजह से फिर कुंवारा हो गया है। वह पत्नी और दो लाख रुपये की रकम वापस लेने के लिए गुलाबी गिरोह की कमांडर अंजू शर्मा के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से आर्तनांद करते हुए मिला।
नदीगांव थाने के रूपपुरा गांव के निवासी सौरभ शर्मा की शादी दो वर्ष पहले थाना जालौन के सिहारी दाउदपुर गांव निवासी कृष्णकुमार की पुत्री प्रीति देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद गृहस्थी चलाने के लिए सौरभ प्रीति को साथ लेकर महाराष्ट्र में पानीपूरी का धंधा करने लगा। जिसमें उसको अच्छी कमाई हो रही थी और प्रीति को खुश रखने के लिए उसकी हर फरमाइश पूरी करने में वह जुटा हुआ था।
इसी बीच प्रीति के आग्रह पर वह उसे लेकर एक दिन सिहारी दाउदपुर आ गया जहां उसका साढ़ू भी मौजूद था। महाराष्ट्र से चलते समय धंधे में दो लाख रुपये की बचत की रकम भी प्रीति को दे रखी थी। लेकिन उसे अंदाजा नही था कि उसके साथ इसके कारण कितना बड़ा धोखा हो सकता है। पहले दिन ही रात में ससुराल में उसका साढ़ू शराब पीकर उसके साथ अभद्रता करने लगा। लेकिन किसी ने नही रोका। अगले दिन उसने इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर ससुराल से घर चले आने का मन बनाया लेकिन पत्नी उसके साथ चलने से मुकर गई। उसने दो लाख रुपये की रकम भी नही दी।
सौरभ का कहना है कि वह बेहद परेशान है। रुपये की मांग करने पर साढ़ू दिलीप कुमार उसे जान से मारने की धमकी भिजवा रहा है। जिसमें साढ़ू की पत्नी प्रतिभा भी शामिल है। दूसरी ओर पत्नी न रह जाने से वह फिर ज्यों का त्यों कुंवारा हो गया है। सौरभ के पिता ओमप्रकाश शर्मा और मां मालती देवी ने भी डीएम, एसपी के सामने वेदना जताई। जिस पर द्रवित होकर दोनों अधिकारियों ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply