01orai01उरई। शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय ने अपनी गरिमा के अनुरूप बीएससी की तीनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम का गौरव हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्य व अन्य गुरुजनों ने इस उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों को आमंत्रित कर उत्साहवर्धन के लिए उनका अभिनन्दन किया।
जाने माने वामपंथी नेता काॅ. सुधीर अवस्थी ने इस महाविद्यालय की स्थापना शहीद भगत सिंह के नाम पर करते समय यह प्रतिज्ञा की थी कि पढाई और परीक्षा में स्वच्छ मूल्यों का निर्वाह करते हुए वे बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास करेंगे तांकि महाविद्यालय अलग तरह की प्रतिष्ठा अर्जित कर सके। शहर में विज्ञान संकाय के इस सबसे बड़े महाविद्यालय की साख काॅमरेड सुधीर अवस्थी की इसी प्रतिज्ञा की वजह से बनी। जिले के ही नही बल्कि आसपास के कई जिलों के छात्र काॅलेज की इसी शोहरत की वजह से यहां एडमीशन लेने आते हैं।
इस वर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर भगत सिंह साइंस महाविद्यालय ने बीएससी प्रथम, बीएससी द्वितीय व बीएससी तृतीय तीनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी प्रतिष्ठा में एक और कलगी जोड़ लेने में कामयाबी हासिल की है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमने यह महाविद्यालय शहीदे आजम की स्मृति को समर्पित किया है जिसकी वजह से इसकी प्रतिष्ठा और चरित्र को उज्जवल रखने का महती दायित्व हम महसूस करते हैं और इसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।

Leave a Reply