उरई। किसानों के सवालों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा आरपार के संघर्ष का बिगुल फूंका जायेगा। इस कड़ी में 4 जून को किसानों का विशाल जमावड़ा महेबा ब्लाॅक के ग्राम मुसमरिया में आयोजित होने जा रहा है। इसमें मुसमरिया, खल्ला, खांखरी, नूरपुर, नसीरपुर, विनौरा वैद्य, पटटी, ककहरा आदि आसपास के गांवों के हजारों किसान इकटठा होकर कर्ज माफी, फसल बीमा, डीजल पर केंद्र राज्य दोनों के टैक्स की समाप्ति व निजी नलकूंपों के बिल माफी सहित कई मांगों पर चर्चा होगी और आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी।
यह जानकारी किसान महासभा के जिला संयोजक राजीव कुशवाहा और एक्टू के जिला संयोजक काॅ. रामसिंह चैधरी ने एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि क्रमवार ऐसी चैपालें कई गांवों में आयोजित करके किसानों को एक व्यापक आंदोलन के लिए संगठित किया जायेगा। साथ ही बटाईदार किसानों के पंजीकरण और उन्हें फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की व्यवस्था, किसानों की आत्महत्यों पर 25-25 लाख रुपये मुआवजा जैसी मांगे भी इन आयोजनों में बुलंद की जायेगी। काॅ. शिववीर सिंह, काॅ. अश्विनी तिवारी, अशोक दोहरे, मुन्ना यादव, रामजी प्रजापति, धु्रव सिंह, राजू याज्ञिक, विनोद सिंह, कृष्ण गोपाल, ज्वाला दोहरे, बसीर अहमद खल्ला, शिवनारायण सिंह, चरण सिंह, बबलू गुर्जर ककहरा, शिवनारायण सिंह, महेंद्र सिंह पाल आदि भी इसमें मौजूद रहेंगे।
मुसमरिया की सभा में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश राय, प्रदेश महासचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, रमेंश सिंह सेंगर भी मौजूद रहेंगे।







Leave a Reply