उरई। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थियों को जून से सितंबर माह तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी गिरीश कुमार शुक्ला ने बताया कि इसके तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 15 किलो गेंहू व 20 किलो चावल और पात्र गृहस्थों को प्रति यूनिट साढ़े तीन किलों गेंहू तथा डेढ़ किलो चावल बिना कोई कीमत लिए हुए राशन की दुकानों से वितरित किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और संबंधित पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिये है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम की निगरानी करें तांकि कोई कोटेदार किसी लाभार्थी से खाद्यान्न के बदले कोई वसूली न कर पाये।







Leave a Reply