cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। दीवानी न्यायालय के सेवा निवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रियाज हुसैन के विदाई समारोह में प्रशासन और न्याय व्यवस्था के बीच बेहतर तालमेल की पहल उजागर हुई। यह समारोह जिलाधिकारी संदीप कौर के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला जज प्रदीप कुमार कंसल ने कहा कि रिटायरमेंट प्रत्येक सेवा में अपरिहार्य है लेकिन उनकी सेवा सार्थक होती है जिनके सेवानिवृत्त होने पर उनकी कमी हर किसी को खले। उन्होंने रियाज हुसैन के व्यक्तित्व को इसी के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि दायित्व के प्रति उनकी ईमानदारी, परिश्रमशीलता अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय रहेगी। जिलाधिकारी संदीप कौर व पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने भी रियाज हुसैन की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं की।
विगत दिनों सेवा निवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करन सिंह यादव का भी इस अवसर पर अभिनन्दन किया गया। अपर जिला जज श्रीनाथ सिंह, विशेष न्यायाधीश संजय कुमार, न्यायिक अधिकारी दिनेश तिवारी, मनोज जाटव और विवेक विक्रम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply