उरई। आटा थानाध्यक्ष मनोज यादव ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी चमारी जंगल में दिखाई गई है जबकि आरोपी अनिल कुमार तिवारी बरौली थाना रेढ़र का निवासी है। आरोपी की निशानदेही पर दो हीरो होण्डा पैशन प्रो बाइक बरामद हुई हैं। दोनों ही बाइक चोरी की हैं। जिनके मालिकों को बुलाकर पहचान कराई जा रही है।







Leave a Reply