02orai04उरई। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीजों और तीमारदारों की प्यास बुझाने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी और जिले के प्रमुख व्यापारी स्व. भगवानदास माहेश्वरी चचा की स्मृति में फिल्टर वाटर कूलर उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री माहेश्वरी की प्रेरणा से स्थापित कराया।
गत् दिनों इसका अनावरण स्वयं सावित्री देवी ने वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीवी आर्या की उपस्थिति में किया। इस दौरान राजेंद्र माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, राजकुमार माहेश्वरी और मनोज माहेश्वरी आदि सावित्री जी माहेश्वरी के परिजन भी उपस्थित थे। राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि यह उनके पिता स्व. चचा भगवानदास को दी गई सार्थक श्रद्धांजलि स्वरूप दान है। उन्होंने कहा कि चचा भगवान दास ने जीवन भर सार्वजनिक कार्यों के लिए बढ़चढ़ कर योगदान दिया। उन्होंने अपने परिवार को हमेशा परोपकारी कार्यों के लिए अपनी कमाई का एक अंश दान में देते रहने की प्रेरणा दी थी। जिसका निर्वाह आज तक सारे परिजन कर रहे हैं।
डाॅ. वीवी आर्या ने कहा कि ट्रामा सेंटर से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों का जीवन बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर को और कारगर चिकित्सीय सुविधाओं से सुसज्जित करने का क्रम जारी है। सेंटर के पूर्ण होने पर गंभीर घायल मरीजों को रेफर करने की जरूरत न्यून हो जायेगी।

Leave a Reply