cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। यहां तहसीलदार आवास के सामने स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक अपनी बाईक पार्क करके अस्पताल में चले गये, इसी बीच एक तथाकथित बाईक चोर ने गाड़ी स्टार्ट की और भागने लगा तभी लोगों ने देख कर उसे दौड़ा लिया। सिपाही अतब ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गया। इस तरह चिकित्सक की बाईक बच गई। कोतवाली में बैठे कथित बाईक चोर पुष्पेन्द्र चैहान पुत्र बहादुर सिंह का कहना है कि उसने अपनी बाईक के धोखे में डॉक्टर की बाईक स्टार्ट की और ले जाने लगा तभी लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया।

Leave a Reply