कोंच-उरई। इप्टा संस्था द्वारा चैबे पार्क में आयोजित की गई 16वीं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में गुजरे एक माह के दौरान बच्चों ने जो कुछ भी सीखा है उसकी रंगारंग प्रस्तुतियां कल 4 जून की शाम 5 बजे शिवनारायण धाम बड़ा मील के रंगकर्मी मिताली दुवे स्मृति रंगमंच स्थल पर होंगी। इसके साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुये इप्टा नगर अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी व महासचिव राशिद अली ने बताया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तेलुगू फिल्मों की सिने कलाकार सुप्रेरणा सिंह, धारावाहिक डोली अरमानों की फेम मजहर खान मुंबई, बरिष्ठ रंगकर्मी आरिफ शहडोली, पालिका चेयरपर्सन कोंच प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया सहीत तमाम नामचीन हस्तियां मंच की शोभा बढायेंगीं।







Leave a Reply