cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आज दर्पण कार्यशाला में मार्मिक नाटक हत्या व आत्महत्या का रंगकर्मियों ने मंचन किया। कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज में दर्पण द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला/समर कैम्प में रंगकर्मियों ने नाटक हत्या व आत्महत्या का रंगकर्मियों ने मंचन किया। आयोजित कार्यशाला के 17वें दिन दो सैकड़ा से भी अधिक रंगकर्मियों ने नाटक के पूर्वाभ्यास के साथ साथ जनगीत और कब्बाली का पूर्वाभ्यास किया, प्रशिक्षक मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, मोहित कौशल ने कला कि बारीकियों के बाबत बताया। तनु अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, ऋतिक ने मेंहदी, रंगोली आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला आयोजक सुमित झा, ऋषि झा, पारस वर्मा, शिवम झा, मुकेश, अमित चैरसिया, देवेंद्र ने नाटक का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान हिमानी, अंकित, पलक, पूजा, नेहा, मोनिका, राशि, जय नीखर, भाग्य, हिमांशु, बिट्टो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply