उरई। कोंच रोड पर गढ़र की पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए लूट लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
बरहा कुसमी निवासी दीपक दुबे को कल रात संवेदनशील गढ़र की पुलिया पर अज्ञात बदमाशों ने दबोच लिया। दीपक ने उनका प्रतिरोध करने का प्रयास किया तो उन्होंने दीपक पर हमला कर दिया और उसके पास से लैपटाॅप, मोबाइल व नगदी लूटकर भाग गये। जनचर्चा के अनुसार इस इलाके में कांशीराम कालौनी में रहने वाले कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं लेकिन काॅलौनी चैकी की पुलिस निष्क्रिय है जिससे उन पर नियंत्रण नही हो पा रहा है।







Leave a Reply