उरई। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत दिनांक- 05 जून से पूरे देश में शुरू हो रहा है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सभी मंडल मुख्यालयों पर 05 जून को सदस्यता अभियान को पूरे जोर-शोर से शुरू किया जाएगा। पार्टी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं मा० नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार द्वारा बिहार में किए जा रहे शराब बंदी और अन्य जनहित कार्यों को बताएँगे और उन्हें सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा है कि पार्टी द्वारा 12 मई को वाराणसी के पिंडरा में किए गये राज्यस्तरीय राजनैतिक सम्मेलन की सफलता से पार्टी नेतृत्व को उत्तर प्रदेश की जनता पर भरोसा बढ़ा है और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा की इस सम्मेलन के बाद उन विरोधियों की बोलती बंद हो गई जो यह कहा करते थे की जदयू का आधार केवल बिहार में ही है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह जता दिया है कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार से बाहर भी है। उन्होंने कहा की 12 मई को नीतीश कुमार ने वाराणसी राजनैतिक सम्मेलन एवं 15 मई को लखनऊ में सामाजिक आन्दोलन में भाग लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और राजनैतिक समीकरण बदलने लगे हैं। उन्होंने कहा की पार्टी पिंडरा सम्मेलन से उत्साहित हो कर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर सम्मेलन करेगी। इसी कड़ी में दिनांक 18 जून 2016 को एक मंडलीय राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन मिर्जापुर जिले के चुनार विधान सभा के शिवशंकरी धाम पर आयोजित किया गया है जिसमें सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० नीतीश कुमार जी, मुख्य वक्ता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष मा० शरद यादव जी (सांसद), विशिस्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिवध्प्रवक्ता मा० के.सी. त्यागी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मा० आर.सी.पी. सिंह होंगे एवं अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी करेंगे। इस सम्मेलन के तैयारी के लिए 6 जून को मिर्जापुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक शिवशंकरी धाम में बुलाई गई है जिसमे राष्ट्रीय महासचिव के.सी.त्यागी (सांसद), आर.सी.पी. सिंह (सांसद) एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी मुख्य रूप से रहेंगे। ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं इसके माध्यम से एक राजनैतिक प्रस्ताव लाकर देश एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का उजागर किया जायेगा और प्रदेश में परिवारवाद, पूंजीवाद एवं साम्प्रदायिकता के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक आते है तब साम्प्रदायिक पार्टियाँ समाज में विभाजनकारी नीतियों को अपना कर अपनी रोटी सेकने का प्रयास करती है बिसाहड़ा कांड को फिर से चर्चा में लाना इसी की कोशिश है। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर खुले असलहों के प्रयोग करने एवं किसी विशेष समुदाय को आतंकवादी बताये जाने के लिए इन संगठनों की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा केजीएमसी में इलाज के अभाव में एक दर्जन से ज्यादा मौतों का होना, कोर्ट के रोक के बावजूद हो रहे अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग को न रोक पाना राज्य सरकार की बड़ी असफलता है, सूखे से त्रस्त किसानों को राहत देने और सूखे से निपटने के लिए कोई कल्याणकारी योजना चलाने में असफल रही है। राज्यसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा ने प्रीति महापात्रा को समर्थन दिया है उससे हार्स ट्रेडिंग की सम्भावना बढ़ गई है जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है। मथुरा की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए प्रदेश की लचर कानून व्यस्था पर चिंता व्यक्त किया।







Leave a Reply