0 कोंच ब्लॉक में पांच न्याय पंचायतों के 1498 कार्डधारकों को मिले सूखा राहत पैकेट
कोंच-उरई। कल नदीगांव ब्लॉक में सूखा राहत पैकिटों के वितरण के बाद आज कोंच ब्लॉक के अंत्योदय कार्ड धारकों को राहत पैकिट बांटे गये। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की देखरेख में गल्ला मंडी कोंच परिसर में आज पांच न्याय पंचायतों के 1498 लाभार्थियों को पैकिटों का वितरण सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, पार्टी के माधौगढ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा तथा एसडीएम कोंच गोरेलाल शुक्ला ने राहत पैकिटों का वितरण किया।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, सपा के माधौगढ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, सपा विस अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, पार्टी नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी आदि की मौजूदगी में स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में आयोजित समारोह के दौरान राहत पैकिटों का वितरण किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा कि यूपी में अखिलेश सरकार गरीबों के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सूबे में सूखे की स्थिति को देखते हुये सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को राहत पैकिट बांटने का पुण्यदायी कार्य कर रही है। सपा प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा ने कहा कि सूखे की स्थिति में कोई भूखे पेट न सोने पाये, इसी मंशा के तहत यह राहत सामग्री गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने बताया कि आज कोंच ब्लॉक की पांच न्याय पंचायतों पनयारा, गुरावती, पचीपुरी, चमेंड़ व किसुनपुरा के 1498 कार्ड धारकों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है जबकि शेष दो न्याय पंचायतों बिलायां व पिंडारी के लोगों को रविवार 5 जून को राहत सामग्री का वितरण कराया जायेगा। आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि कोंच विकास खंड में कुल 2049 अंत्योदय कार्ड धारकों को राहत सामग्री बांटी जानी है जिसमें आज 1498 लाभार्थियों को सामग्री प्रदान की गई है। इस दौरान बीडीओ गणेशप्रसाद, राजीव रेजा, सभासद राघवजी गुर्जर, एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, एसआई जयवीर सिंह, गुड्डू तूमरा, प्रशांत मिश्रा जॉनी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply