उरई। मौनी मंदिर के पास अचानक पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर चढ़ गये। उनके पास पकड़ी गई बाइकें चोरी की निकली।
पुलिस की विज्ञप्तियों पर विश्वास किया जाये तो तुलसी बब्बा की यश अपयश सब विधि हाथ चैपाई सटीक लगने लगती है। पुलिस पर ऊपर वाला मेहरबान है जिसकी वजह से अनायास ही चोर, डकैत उसके हत्थे चढ़ते जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दो बाइक चोरों की गिरफ्तारी के मामले में जो कहानी बताई उससे पता चलता है कि पुलिस के सितारें इस समय कितने बुलंद चल रहे हैं।
वकौल शकील अहमद मंडी चैकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह सहयोगी सिपाही के साथ लंबित विवेचनाओं के सिलसिले में मौनी मंदिर के पास से जा रहे थे कि अचानक उनको संदिग्ध हालत में उन्हें दो लोग दिखे जो उनको देखकर भागने लगे। इस पर पीछा करके उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक पिपरायां का अपूर्व तिवारी उर्फ नितिन तिवारी है और दूसरा भी इसी गांव का प्रदीप कुमार। उनके पास से एक-एक चोरी की हीरो होण्डा मोटर साइकिल मिलीं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों नशे के लती हैं और इसके लिए खर्चा जुटाने हेतु बाइक चुराने लगे थे। बहरहाल पुलिस कैसे भी गुडवर्क कर रही हो लेकिन लगातार बाइक चोर पकड़ जाने से इन घटनाओं पर अंकुश हो गया है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।







Leave a Reply