रामपुरा-उरई। थाने के बगल में बीती रात एक दुकान में आग लग गई। जिसमें कोल्ड ड्रिंक व खानेपीने का अन्य सामान जल जाने से गरीब दुकानदार तबाही की हालत में पहुंच गया है।
ऊमरी बस स्टैण्ड के पास थाने के बगल में मक्खू पुत्र तुलसीराम ने पेप्सी व अन्य खानेपीने के सामान की दुकान खोल रखी थी जो उसके परिवार के भरण पोषण का एकमात्र जरिया थी। रात में दुकान में आग लग गई जिससे सारा सामान खाक हो गया। सुबह जब मक्खू दुकान पहुंचाा तो अपनी बर्बादी का नजारा देखकर उसने माथा पीट लिया। कस्बे के लोगों की भीड़ उसकी दुकान के सामने लग गई। लोगों ने उसे काफी ढाढ़स बंधाया। लेकिन मक्खू विलाप कर रहा था कि अब वह अपने बच्चों का पेट कैसे पालेगा। कस्बे के लोगों ने प्रशासन से उसे मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।







Leave a Reply