cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। डकोर थाने के कुसमिलया गांव में विवाह समारोह के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के धधक उठने की वजह से तीन महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गये। जिला अस्पताल से चिंताजनक हालत में उनको मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
कुसमिलिया में धरम पाल राजपूत के बड़े लड़के का विवाह समारोह था। महिलाएं खुले मैदान में गैस सिलेंडर से खाना बना रहीं थी। इसी दौरान धरमपाल का छोटा लड़का लखन आया उसे सिलेंडर से गैस निकलने की बदबू महसूस हुई। इस पर वह सिलेंडर को अलग-पलट कर देखने लगा जिसमें सिलेंडर में अचानक तेज आग भभकी। खुद लखन और उसकी मौसी, बुआ व एक अन्य युवती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयीं। इसके बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply