उरई। जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने विकास कार्यालय की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बाबुओं को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया है।
जिला विकास अधिकारी ने विकास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक केदार नाथ गुप्ता को मुख्यालय से इसी पद पर खंड विकास कार्यालय डकोर के लिए स्थानांतरित कर दिया है। दूसरी ओर डकोर के वरिष्ठ सहायक गौरव श्रीवास्तव को खंड विकास कार्यालय जालौन दे दिया है। जबकि कुठौंद खंड विकास कार्यालय में तैनात शेरसिंह की पदस्थापना जिला विकास कार्यालय में कर दी है।







Leave a Reply