0 चैहत्तर लाख से बनाई गई है सड़क
कोंच-उरई। रेलवे क्रॉसिंग से लेकर कंजर बाबा और नदीगांव रोड तक तीन भागों में बनाई गई सड़क का बीती देर शाम इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा, एवं डीआरएम झांसी एसके अग्रवाल ने लोकार्पण किया। गौरतलब है कि रेलवे की उक्त जर्जर सड़क की रेल विभाग से एनओसी मिलने के बाद पालिका कोंच ने राज्य वित्त के 73 लाख 83 हजार 200 रुपये की लागत से उक्त हॉट मिक्स सड़क का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर डीआरएम झांसी ने क्रॉसिंग से नदीगांव रोड तक बनाई गई उक्त सड़क का अवलोकन करने के बाद कहा कि पालिका ने बाकई बहुत उम्दा काम कराया है जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। पालिका द्वारा कंजर बाबा के पास चैराहे के निर्माण की मांगी गई स्वीकृति देने में भी कतई कंजूसी नहीं बरती। सांसद भानुप्रताप वर्मा ने भी पालिका के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुये कहा कि इस जर्जर सड़क जिस पर पैदल चलना या वाहन चलाना अहुत ही दुष्कर कार्य था, आज लोग इस पर चलते हुये सुकून महसूस करते हैं। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि व्यापक जनहित में पालिका अपनी सीमाओं से बाहर जाकर भी काम कराने में कोई गुरेज नहीं करेगी बशर्ते संबंधित विभाग को कोई एतराज न हो।







Leave a Reply