0 पानी, बिजली, सफाई और सुअरों के गिर्द घूमी पीस कमेटी की बैठक
कोंच-उरई। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला एवं सीओ अवधेशकुमार शुक्ल ने इलाकाई बाशिंदों से रमजान का पर्व मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया। 7 जून से प्रारंभ हो रहे प्रमुख मुस्लिम पर्व रमजान माह को लेकर तहसील सभागार में बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में मुख्य केन्द्र विंदु घनघोर बिजली कटौती रहा। इसके अलावा पानी, सफाई और सुअरों के स्वच्छंद विचरण के इर्द गिर्द घूमती रही बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सभी समस्याओं के बाबत उन्होंने सुना और वे भरोसा देना चाहेंगे कि सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थायें दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत दी जायेगी और जिस विभाग ने भी कोताही बरती उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।
एसडीएम गोरेलाल की अध्यक्षता एवं सीओ अवधेशकुमार शुक्ल की मौजूदगी में निपटी शांति समिति की इस बैठक में सबसे ज्यादा बिजली कटौती का ही मुद्दा छाया रहा, मुस्लिम बंधुओं ने कहा कि सहरी और इफ्तार के समय बिजली कटौती से रोजेदारों को काफी दिक्कतें होती हैं लिहाजा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये। गलियों में आवारा घूमते सुअरों पर भी कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की उठी मांग पर कोतवाल मनवीर सिंह ने ईओ नपा से सुअर पालकों की लिस्ट उपलब्ध कराने की बात कहते हुये बताया कि वह अलग से सुअर पालकों की बैठक बुलाने बाले हैं जिसमें उन्हें हिदायत दे दी जायेगी कि अपने जानवर बाड़ों में बंद रखें वरना कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम ने नगर पालिका को यह भी हिदायत दी कि यदि किसी इलाके से पानी की समस्या आती है तो तत्काल टेंकर भेजा जाये। संचालन पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने किया। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, ईओ नपा विनोदकुमार सोलंकी, सेनेट्री इंसपेक्टर नपा अभयसिंह, एसडीओ विद्युत विकास सोनी, रहम इलाही कुरैशी, रमजान बाबू, शहर काजी बशीरउद्दीन, कढोरेलाल यादव, सरनामसिंह यादव, ईदगार सदर अब्दुल समद खां, गल्ला मैंथा थोक व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय रावत, हाजी सेठ नसरुल्ला, चै. जगजीवनराम अमीटा, विजय नारायण निगम, शौकतअली, चुन्नी बंगम, शकील मकरानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply