0 एसडीएम से शिकायत की महिलाओं ने
कोंच-उरई। एक तरफ सरकार गरीबों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी है ताकि कोई भूखा न रहने पाये, लेकिन दूसरी तरफ मची धुंधमारी के बीच ग्राम तीतरा खलीलपुर में डेढ दर्जन अंत्योदय कार्ड धारकों को पिछले तीन माह से राशन सामग्री नहीं मिलने की गंभीर शिकायत सामने आई है।
सूखे बुंदेलखंड में गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की प्राथमिकता में जुटी सूबाई सरकार की योजनाओं में पलीता लगाने में जुटे हैं चुने गये प्रतिनिधि। ऐसी ही एक शिकायत आई है ग्राम तीतरा खलीलपुर से जहां से डेढ दर्जन महिलायें और पुरुष आज तहसील में डेरा डाले रहे। उन्होंने एसडीएम को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें खाद्यान्न नहीं मिला है। उन्होंने अपने लाल कार्ड लहराते हुये बताया कि अंत्योदय श्रेणी में होने के बाबजूद साजिशन उनके नाम सूची से गायब कर दिये गये हैं जिसके चलते उन्हें न तो राहत पैकिट मिले हैं और न ही खाद्यान्न। शिकायत करने बालों में जयराम जाटव, गनेश जाटव, रामशंकर कोरी, विक्रमसिंह परिहार, चतुरसिंह, चित्तरसिंह, बिष्णु, सुनके, दुर्गाप्रसाद, गंगाराम, मोहन, वीरवती, गुड्डी, कुसमादेवी, पुष्पा, तारादेवी, सरला, मीरादेवी, आनंदकुमारी आदि शामिल रहे।







Leave a Reply