कोंच-उरई। कोर्ट और शासन के निर्देशों पर प्रशासन आज फिर अतिक्रमण की साफ सफाई पर निकला। मारकंडेयश्वर से उरई रोड की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ और पालिका की दलेल ने अतिक्रमण ढहाये। इस सफाई अभियान में लोगों के तामझाम पालिका उठा कर ले गई।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अगुवाई और सीओ अवधेशकुमार शुक्ला की मौजूदगी में आज पालिका के ईओ विनोदकुमार सोलंकी, जेई सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह आदि पूरे तामझाम के साथ अतिक्रमण हटाने निकल पड़े। अभियान में कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, एसआई रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, आदि भारी पुलिस बल तथा पालिका के सफाई कर्मियों की पूरी फौज ने आज मारकंडेयश्वर तिराहे से उरई रोड पर अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की और बीच रास्ते में रखे ढालों, छपरों आदि को उठवा दिया। इसके अलावा तिराहे पर बनी दुकानों की नालियां जो दुकानदारों ने दबा रखीं थीं, तुड़वा कर नालियां खुलवा दीं। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने कहा है कि शासन अतिक्रमण को लेकर बिल्कुल सख्त है और यह अभियान लगातार तब तक जारी रहेगा जब तक कि एक भी अतिक्रमण सड़क पर होगा।







Leave a Reply