cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रेडक्रास सोसाइटी का रविवार को प्रस्तावित चुनाव जिलाधिकारी संदीप कौर के हस्तक्षेप के चलते निरस्त कर दिया गया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुग्रीव बाबू ने शनिवार को अचानक रेडक्रास प्रबंधन समिति का चुनाव कराने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी थी। यह चुनाव रविवार को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में आहूत था। इसी बीच पूर्व डीजीसी रमाकांत द्विवेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्दबाजी में चुनाव कराने पर विरोध प्रकट किया। उनका कहना था कि चुनाव की सूचना सभी आजीवन सदस्यों को 15 दिन पहले दी जानी चाहिए थी। लेकिन इस प्रक्रिया का पालन नही किया गया। इस कारण चुनाव कराया जाना अवैधानिक होगा। उनके तर्कों से सहमति प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने ऐन समय चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। बावजूद इसके कई लोग चुनावी बैठक के लिए विकास भवन पहुंच गये थे जिन्हें बैरंग वापस होना पड़ा।
उधर रेडक्रास ने इस बार भीषण खींचतान मची हुई है। सचिव पद के लिए युद्धवीर कंथरिया, अशोक द्विवेदी, डाॅ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर और अमित समाधिया मुख्य उम्मीदवार हैं। वर्तमान कार्यकारिणी फरवरी तक चुनाव टलवाने के लिए नियमों का हवाला देकर प्रयत्नशील है। हालांकि फरवरी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के अनुमान को देखते हुए वर्तमान प्रत्याशी इसका विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply