0 कोंच रेलवे स्टेशन पर इलैक्ट्रिक इंजिन के संचालन को हरी झंडी दिखाई सांसद ने
0 रेल पुरुष ऑफ कोंच की उपाधि से नवाजे गये सुनील लोहिया
konch1 konch2कोंच-उरई। कोंच की रेल यातायात व्यवस्था में बीती शाम 7.50 बजे एक और नया अध्याय उस वक्त जुड़ गया जब कोंच-एट की 14 किमी ब्रॉड गेज लाइन पर इलैक्ट्रिक इंजिन का संचालन शुरू हुआ। इस अवसर पर कोंच रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह के बीच इलाकाई भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा तथा झांसी मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने हरी झंछी दिखा कर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की। इस मौके पर बोलते हुये सांसद वर्मा ने कहा कि वह अपने समूचे संसदीय क्षेत्र में केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये सतत् प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कोंच रेल सुविधाओं में समय समय पर आये उतार चढाव का जिक्र करते हुये इसकी ऐतिहासिकता पर विहंगम दृष्टिपात करते हुये कहा कि इस तीन डिब्बे की शटल को रेल विभाग द्वारा कई बार घाटे की लाइन बताते हुये इसे बंद करने के प्रयास किये लेकिन अब वह कोंच की इस लाइफ लाइन को कभी भी बंद नहीं होने देंगे। सांसद ने स्टेशन पर बैठने के लिये बैंचों की व्यवस्था आदि के लिये अपनी सांसद निधि से दस लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नगर के जानेमाने समाजसेवी और रेल सुविधाओं में विस्तार के लिये हमेशा प्रयासरत रहने वाले सुनील लोहिया को रेल पुरुष ऑफ कोंच की उपाधि से नवाजते हुये उनका नागरिक अभिनंदन किया गया तथा सांसद व डीआरएम ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका परिषद् कोंच द्वारा संयोजित यह कार्यक्रम पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की अध्यक्षता, सांसद भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा डीआरएम झांसी एसके अग्रवाल, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा, सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुवे, डीईओ आफताब अहमद, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये इस भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डीआरएम झांसी एसके अग्रवाल ने कहा कि यहां के लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर वह जनता की भावनाओं की कद्र करते हैं लेकिन रेल संचालन से जुड़ी व्यवस्थायें उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के कारण फिलहाल वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं, अलबत्ता उनके अधिकार क्षेत्र में जो सुविधायें आतीं होंगी, उन पर गंभीरता पूर्वक विचार करके उन्हें दिलाने का प्रयास करूंगा। छठे फेरे की मांग पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुये कहा कि इस मामले को वह देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि कोंच के विकास के लिये पालिका हमेशा जागती आंखों से सपने देखने का काम कर रही है, रेल विभाग को यदि पालिका से किसी भी सहयोग की आवश्यकता है तो वह हमेशा उसे करने के लिये तत्पर हैं। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने मंडल के अधिकारियों के संज्ञान में कोंच रेलवे स्टेशन की जर्जर हालत के बाबत बताते हुये इसके कायाकल्प की बात उठाई। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने झांसी से वाया उरई-कानपुर इलाहाबाद व वाराणसी तक एक्सप्रेस ट्रेन की जरूरत बताई। कार्यक्रम को अन्य विभागीय अधिकारियों के अलावा पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल, दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव, शिक्षक संजय सिंघाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन आचार्य राजेन्द्र द्विवेदी ने किया। स्वागत गीत नरोत्तमदास स्वर्णकार ने सस्वर गाया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, उप अधीक्षक आरके तिवारी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मंत्री धु्रवप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, श्रीकांत गुप्ता, जितेन्द्र राय, प्रभूदयाल गौतम, आनंद सेठ, मयंकमोहन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्ध मिश्रा, नीरज खरे, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, महावीर यादव, अनुराग गुप्ता, अजय गुप्ता, फहीम, बादामसिंह कुशवाहा, नरेन्द्र मयंक, कमलेश गिरवासिया, कल्लू कनकने, राजीव रेजा, डॉ. नीता रेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply