उरई। रेडक्रास सोसाइटी की प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए 5 जून को विकास भवन में दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सुग्रीव बाबू ने दी।
गौरतलब है कि रेडक्रास सोसाइटी के सचिव पद के एक दावेदार डाॅ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने सोशल मीडिया पर रेडक्रास के नये चुनाव 5 जून को गुपचुप कराने की योजना से संबधित पोस्ट डाल दी थी। इसके बाद उन्होनें अधिकारियों को भी अपनी आपत्ति से अवगत कराते हुए उनसे पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की थी। डाॅ. कुमारेंद्र सिंह की इस पहल का तत्काल असर हुआ और डाॅ. सुग्रीव बाबू ने सभी आजीवन सदस्यों को जानकारी देने के लिए आज सार्वजनिक विज्ञप्ति का प्रकाशन कराया।







Leave a Reply