सिरसाकलार-उरई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से करंट के प्रकोप ने एक युवती की जान ले ली। बताया गया है कि कुरेपुरा में हरिश्चंद्र की पत्नी सुमन (35वर्ष) बीती रात अपने बागवानी से घर की ओर वापस आ रही थी। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। सुमन और उसके पति मजदूरी करके घर का खर्चा चलाते थे। उसके दो वर्ष का एक बेटा भी है।
हाईटेंशन लाइन की वजह से घरेलू लाइन में भी तीव्र करंट दौड़ पड़ा जिसमें कई घरों में कूलर आदि विद्युत सामान आदि फुक गया।







Leave a Reply