0 डीएम ने खनन की बदनामी रोकने के लिए जारी किये सख्त निर्देश
0 जेसीबी और पोकलैंड मशीनें की जायेंगी जिलाबदर
06orai06उरई। खनिज विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा के पहले ही मिटटी खोदने वालों को वरदहस्त प्रदान कर गांव के गांव जल संरक्षण के लिए तालाब में तब्दील कर दिये। फिर भी उसने अपने लक्ष्य की केवल 14 प्रतिशत वसूली जमा कर पाई। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने इस नालायकी पर राजस्व विभाग को जमकर फटकार लगाई।
उधर जिलाधिकारी संदीप कौर के लिए भी खनन विभाग की कारगुजारी एक इलेक्ट्राॅनिक चैनल पर हुए धुंआधार प्रसारण के बाद सिरदर्द बन गई है। इसके मददे नजर आज उन्होंने खुद हालात दुरुस्त करने की कमान संभाल ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को आगाह किया है कि वे हमीरपुर और औरैया की मौरंग भरी एक भी गाड़ी जिले की सीमा से न गुजरने दें। साथ ही उन्होंने कहा है कि मिटटी के खनन पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसको देखते हुए मिटटी खनन के लिए कोई एनओसी जारी नही होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि इस आदेश को अमली रूप मंे प्रभावी करने के लिए जिले में मौजूद सारी पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को बाहर कराया जाये। उन्होंने कहा कि मौरंग परिवहन पर पूरी रोक के लिए एसडीएम सीओ अपने-अपने क्षेत्र में रोज गश्त करें।

Leave a Reply