कालपी-उरई। रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली प्रांगण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामराज शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें बिजली, पानी, सफाई व सुअरों की रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।
रोजादारों व गणमान्य लोगों ने इसमें नगर की मस्जिदों की सुरक्षा के अलावा बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था के बारे में चर्चा की। मांग की गई कि सुबह 3 बजे से 6 बजे तक व शाम को 8 से 11 बजे तक बिजली कटौती से मुक्त समय रखा जाये। अकीदतमंदों की आस्था के मददेनजर रमजान के महीने में गंदे जानवर के विचरण पर पूरी तरह रोक लगाई जाये।
बैठक में पूर्व विधायक डाॅ. अरुण मेहरोत्रा, पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, शिवबालक सिंह, इरशाद खां, अरविंद यादव, बिजली विभाग के जेई राजवीर सिंह, रामप्रकाश पुरवार, एसआई रमेश यादव, एनुल हसन मंसूरी, मौला कप्तान, कल्लू यादव काशीखेड़ा, पुन्नू सभासद, रामबाबू प्रजापति, अतीक आदि उपस्थित थे।







Leave a Reply