उरई। भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा के जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत यहां भी तहसील गेट पर नारेबाजी करते हुए जोश-खरोश के साथ धरना दिया। इसके बाद सारे भाजपाई कलैक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी काफी देर तक नारेबाजी करते रहे बाद में उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मथुरा में उच्च न्यायालय के आदेश पर दो वर्ष से रामवृक्ष यादव के नेतृत्व वाले अराजक संगठन के जारी कब्जे को खाली कराने के लिए हुई पुलिस कार्रवाई में दो पुलिस अफसरों के शहीद होने और 25 से अधिक अन्य लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ उठे बबंडर ने भाजपा में नई जान फूंक दी है। इस मुददे पर आक्रामक तेवर अपना रही भाजपा ने सोमवार को सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। जिला मुख्यालय पर भी इसका जोरदार असर देखने को मिला। यहां के भाजापाई भी आज पूरे फाॅर्म पर थे। तहसील गेट पर धरने में उन्होंने जोरदार जौहर दिखाया। कलैक्ट्रेट में भी उनके हावी होने वाले तेवर नजर आये जो विधानसभा चुनाव के पहले जिले का राजनीतिक मौसम बदल जाने का संकेत माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के बड़े नेताओं की लाइन के अनुरूप मथुरा कांड के लिए प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को मथुरा कांड का मुख्य अपराधी घोषित किया। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूजा सिंह सेंगर, गोपाल दांतरे, कपिल तोमर, राहुल तिवारी, गौरी शंकर वर्मा, अनूप कुशवाहा, दिलीप दुबे, उदय सिंह पिण्डारी, रामेंद्र बना जी, सुधीर डांगरा, मंगल सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह परिहार आदि शामिल थे।







Leave a Reply