कोंच-उरई। जाटव समाज विकास महासभा के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के लौना गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरूआत ग्राम के मिलन केंद्र के परिसर में छायादार वृक्ष की पौध आरोपित करके की गई। इसके बाद चेतना सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महासभा के अध्यक्ष रामशरण जाटव ने कहा कि समाज को समता मूलक विचार धारा से ओतप्रोत कर विश्व बंधुत्व की भावना साकार करना संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वृक्षों की अवैध कटान की वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है और मौसम में आई विकृतियां जनजीवन के लिए परेशानी और संत्रास का कारण बन गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समूल नष्ट करके ही सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव है। शराब, नशाखोरी, दहेज व त्रयोदशी भोज पर रोक इसमें मुख्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसनेही बाबू व उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी बलराम जाटव ने संयुक्त रूप से कहा कि तथागत के बताये रास्ते पर चलकर ही समाज की उन्नति संभव है। एक अन्य उपाध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार ंिसंह ने बाबा साहब के बताये रास्ते को समाज के लिए मूलमंत्र बताया। समारोह में वरिष्ठ समाज सेवियों व अनुकरणीय कार्य करने वाले वर्तमान और पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिनमें रामचरण कलाकार क्यौलारी, धर्मपाल जाटव आटा, वीरेंद्र कुमार सिंह अंडा, सरमन लाल लौना, केशराम जाटव भेतपुरा, नंद किशोर कुअरपुरा, तुलसीराम तीतरा, श्रीमती नीतू पीपरी कलां, भूरी देवी बसीठ, कुसमा देवी जुगराजपुरा, मूर्ति देवी भड़ारी, कौशल ंिकशोर गेंदौली मुख्य रहे।
भोलानाथ दलित, माता प्रसाद अनुरागी, अखिलेश, सुंदर लाल, कृष्णकुमार जाटव, हरीशंकर जाटव, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, संजय, अज्ञानी, कल्याण सिंह सत्यार्थी, चै. जयराम आदि भी मौजूद रहे।







Leave a Reply