cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बाईक चोर गिरोह आजकल यहां काफी सक्रिय है। बीती रात प्रदर्शनी देखने आये एक ग्रामीण की बाईक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमसिंह पुत्र मुन्नीलाल निवासी वरोदा कलां बीती रात अपनी बाईक सीटी 100 संख्या यूपी 92 यू 6835 से एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी देखने आया था। उसने बाईक बाहर पार्किंग में लॉक कर दी और प्रदर्शनी देखने अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाईक नदारत मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाईक नहीं मिली तो उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Leave a Reply