08orai05माधौगढ़-उरई। हिम्मतपुर में डायरिया ने तेजी से पैर पसार दिये। हर घर में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों के लिए चारपाई पड़ गई। सूचना मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव में उपचार के लिए कैंप किया।
भीषण गर्मी और एक दिन पहले हल्की बारिश से मौसम में उमस बढ़ गई है। ऐसे में गंदगी और दूषित खानापानी ग्रामीणों के लिए मौत का दावतनामा साबित हो रहा है। मंगलवार को हिम्मतपुर में इसके चलते दर्जनों लोग डायरिया की चपेट मे आ गये। इनमें सभी आयु वर्ग के लोग हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक उल्टी दस्त से बेदम हो चले। गांव में हाहाकार मचने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूचना भेजी गई।
बुधवार को सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डाॅ. विनोद कुमार, फार्मासिस्ट राजकुमार और राजेश के साथ हिम्मतपुर पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर मरीजों को दवायें और ओआरएस पाॅउडर बांटा। साथ ही अन्य लोगों को डायरिया से बचाव के लिए एतिहाती उपाय बताये।

Leave a Reply