08orai02 08orai03 08orai04उरई। राठ रोड पर मुहाना के पास मंगलवार की रात टैªक्टर पलटने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। ट्रैक्टर के चालक को स्थिति नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
डकोर थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में 8-9 दिन से बिजली गायब थी। जिससे रोजमर्रा के सारे काम बाधित हो गये थे। आटा चक्की न चलने से लोगों के गेंहूं की पिसाई नही हो पा रही थी। मंगलवार की रात गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली में गल्ला लादकर पिसाने के लिए मुहाना चल दिये। मुहाना के नजदीक अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक हृदेश राजपूत, भानसिंह व कढ़ोरे घायल हो गये। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। हृदेश की हालत नाजुक थी जिसकी वजह से उसको मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply