उरई। करमेर के ग्राम विकास अधिकारी के साथ हुई अभद्रता और उनके सरकारी कागज छीनकर फाड़े जाने के मामले का संदर्भ लेते हुए फील्ड के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिले।
जनपद शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में शीलकुमार दूरबार, हरीश कुमार राठौर, मानसिंह यादव, साधना सिंह, कमलेश कुमार गौतम, अरविंद कुमार, संदीप कुमार श्रीवास्तव और आगाज अंसारी पुलिस कप्तान से भेंट करने वालों में प्रमुख थे। कर्मचारी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी से कहा कि अगर फील्ड पर रहने वाले अधिकारियों की सुरक्षा पुख्ता न हुई तो दबंग आये दिन उनको उत्पीड़ित करेंगे जिससे उनका मनोबल गिरेगा और सरकारी कार्य बाधित होगा। पुलिस अधीक्षक ने उनकी चिंता से सहमति प्रकट की और कहा कि कर्मचारियों के साथ दबंगई का दुस्साहस किसी को नही करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में कठोर कार्रवाई होगी। तांकि अराजक तत्व ऐसा कोई कदम उठाने के पहले सौ बार सोचने को मजबूर रहें।







Leave a Reply