उरई। बुधवार की रात बारात लेकर जा रहा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और लगभग डेढ़ दर्जन सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं। घायलों में बच्चे और किशोर बड़ी संख्या में शामिल हैं।
यह बारात मध्य प्रदेश के मिहौना कस्बे के पास चादौख गांव से माधौगढ़ के नजदीक कुअरपुरा मे सुखनंदन के यहां जा रही थी। मिझौना के पास चालक लोडर पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे लोडर पलट गया। लोडर में लगभग 30 बाराती सवार थे। रफ्तार तेज होने की वजह से लोडर के पलटने से उसके नीचे दबकर बाराती बुरी तरह घायल हो गये। हादसा होते ही चालक लोडर के नीचे उतरकर भाग निकला।
हादसे में चादौख निवासी नीलू (18वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। अभय (15वर्ष) पुत्र रामबाबू, अंकित (16वर्ष) पुत्र वीरसिंह, कमलेश (17वर्ष) पुत्र अरविंद, बृजेंद्र (18वर्ष) पुत्र चिंटोले, अखिलेश (20वर्ष) पुत्र दर्शन और वीर सिंह (35वर्ष) पुत्र रामसनेही, अभिषेक (16वर्ष) पुत्र रामेश्वर, चंद्रशेखर (27वर्ष) पुत्र रामफल ओर राजभइया (28वर्ष) पुत्र विश्राम सभी निवासीगण चादौख। वीरेंद्र (45वर्ष) पुत्र पातीराम, पुष्पेंद्र (23वर्ष) पुत्र राजाराम, उदितराज (10वर्ष) पुत्र वीरेंद्र निवासी भीमनगर थाना रौन। सूरज (18वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी बोहरा थाना रौन, अवधेश (14वर्ष) पुत्र रामऔतार निवासी लालपुरा थाना लहार, सौरभ (5वर्ष) पुत्र राजेश, मिलन (7वर्ष) पुत्री राजेश और गौरव (10वर्ष) पुत्र राजेश निवासी डिकौली थाना माधौगढ़, निशा (10वर्ष) पुत्री कुंवर सिंह निवासी गोकुलपुरा थाना जालौन, रामकुंवर (70वर्ष) निवासी कुरौती माधौगढ़, रिंकू (18वर्ष) पुत्र लल्लू राम निवासी कुकरगांव घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ ज्यादा नाजुक वाले घायल जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिये गये।







Leave a Reply