0 भाकियू ने लगाया आरोप, एसडीएम को दिया ज्ञापन
konch4कोंच-उरई। भारतीय किसान यूनियन ने सूखे के दृष्टिगत अनुदान दिये जाने के आधार को दोषपूर्ण करार देते हुये कहा है कि जनपद जालौन को सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित किया है, रवि की फसल के नुकसान के आकलन के लिये क्रॉप कटिंग का तरीका दोषपूर्ण है क्योंकि क्रॉप कटिंग की टीम के साथ अधिकांश गांव में संबंधित बीमा कंपनी के नुमाइंदों ने जाकर बीमा कंपनी के पक्ष में रिपोर्टों को प्रभावित किया। यूनियन ने मांग की है कि किसानों के व्यापक हित को देखते हुये सही नीति अपनाई जाये।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उकेरते हुये कहा गया है गलत नीतियों के कारण कोई भी गांव पूर्ण रूप से सूखे से आच्छादित नहीं हो पा रहा है। भिन्न भिन्न गांवों में भिन्न भिन्न फसलों पर नुकसान दर्शाया गया है और जिन गांवों में क्रॉप कटिंग हुई ही नहीं है उन्हें पूर्ण रूप से छोड़ दिया गया है। जिला प्रशासन की इस आधी अधूरी व दोषपूर्ण नीति के कारण जिले का किसान शासन की मंशा के अनुरूप लाभान्वित नहीं हो पा रहा है। चूंकि प्रदेश सरकार के द्वारा पूरी तरह से जिले में सूखा माना गया है और पिछले दिनों केन्द्रीय टीम के सर्वे में भी इसकी पुष्टि हुई है लिहाजा इन स्थितियों के पश्चात् भी जिला प्रशासन द्वारा कृषि निवेश वितरण एवं बीमा का लाभ सभी किसानों तक नहीं पहुंचाई जाने की जो नीति अपनाई जा रही है उसमें बदलाव कर सही नीति निर्धारित की जाये, अन्यथा की स्थिति में भाकियू संघर्ष के लिये अपने कदम आगे बढा सकती है। इस दौरान डॉ. केदारनाथ सिमिरिया, श्यामसुंदर कुंवरपुरा, कुंजविहारी, रामप्रताप पटेल, डॉ. पीडी निरंजन, रामलखन इटा, प्रमोदकुमार, वीरेन्द्र अंडा, मनोहर कैथी, संतकुमार आचार्य, भगवानसिंह कुशवाहा, छुन्ना धनौरा, देवेन्द्र अग्रवाल, सुनीलकुमार पिपरैया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply