konch3कोंच-उरई। पूर्व मजिस्ट्रेट स्व. भगवानदास शुक्ला की पुण्य तिथि पर आज उनके परिजनों ने दरिद्र नारायण सेवा समिति में पहुंच कर गरीब लोगों को भोजन कराया और उन्हें दक्षिणा प्रदान की।
नगर के नामचीन कवि और पूर्व मजिस्ट्रेट स्व. भगवानदास शुक्ला की 31वीं पुण्य तिथि पर यहां बल्दाऊ धर्मशाला में दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने स्व. शुक्ला को न्यायप्रिय और सिद्धांतवादी अधिकारी बताते हुये कहा कि कैसी भी विषम परिस्थिति रही हो, उन्होंने हमेशा न्याय का पक्ष मजबूत किया। वे एक अच्छे कवि भी थे और उनकी रचनाओं में जहां प्रेम और श्रृंगार रस की भरमार रहती थी, वहीं उन्होंने समाज में व्याप्त विषमताओं और विद्रूपताओं को लेकर भी अपनी रचनायें सृजित कीं। इस अवसर पर उनके परिजनों डॉ. सतीश शुक्ला, मुनीष, दिवीश, सुधा, रेखा, शशि, प्रांशु, आयुष, सारांश आदि ने सैकड़ों गरीबों को भोजन करा कर उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की। इस मौके पर दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव, प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, हाजी सेठ नसरुल्ला, राजीव अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply