cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लिफ्ट देकर युवती को कार में बैठा ले गये युवकों ने नदीगांव के पास जंगलों में उसके साथ गैंग रेप किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गये। सुबह युवती ने घटना की सूचना थाने में दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
दिल्ली में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को अपने चाचा के यहा नदीगांव पहुंचना था। बुधवार को शाम वह बस से उतरी और नदीगांव के लिए वाहन तलाशने लगी। इसी दौरान कार में सवार तीन युवक उसके पास में आये और फुसलाकर उससे सारी जानकारी ले ली। युवकों ने उसे बताया कि वे लोग भी नदीगांव जा रहे हैं। उनके साथ चलों वे उसे उसके चाचा के घर छोड़ देंगे।
युवकों के बोलचाल से शराफत टपक रही थी जिससे युवती उनके झांसे में आ गई और उनके साथ कार में बैठ गई। नदीगांव के करीब सुनसान में उन लोगों ने युवती के साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी। उन्होंने सड़क के नीचे जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर भाग निकले। युवती ने सुबह नदीगांव थाने में सूचना दी। गैंग रेप का मामला होने की वजह से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि दो रेपिस्ट पहचान लिये गये हैं जिनके नाम राजा सिंह और ऋषि खां है। उनका तीसरा साथी अज्ञात है। पुलिस तीनों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश मार चुकी है।

Leave a Reply