cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में धुंआधार फायरिंग हुई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में कोई घायल नही हुआ है।
मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पिथऊपुर गांव का है। जिसके निवासी महेंद्र सिंह व लोकेंद्र सिंह में जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। कल दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। जिसके बाद दोनों तरफ से काफी देर तक हवाई फायरिंग हुई। इस युद्ध के कारण पूरे गांव में भगदड़ मच गई। खबर पाकर कोतवाल सत्यदेव सिंह ने पिथऊपुर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि फायरिंग में शामिल दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply