cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। घंटाघर पर होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। जिससे आक्रोशित होकर ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली की फोर्स ने गरीब की जोरू समझकर ई-रिक्शा चालकों को लठियाते हुए खदेड़ दिया। तब कहीं जाम समाप्त हुआ।
परिवहन विभाग की मेहरबानी से शहर में क्षमता से ज्यादा आॅटो परमिट जारी हो गये हैं जिसके कारण दिन भर मुख्य मार्गों पर घमासान की स्थिति रहती है। आॅटो चालक कहीं पर भी अपना आॅटो खड़ा कर देते हैं। भले ही इससे कितना भी जाम लगा रहे। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन आॅटो यूनियन से प्रशासन, परिवहन व पुलिस के अधिकारियों को भरपूर नजराना मिलता है। जिसकी वजह से कितनी भी अराजकता फैले वे लोग टस से मस नही होते।
लेकिन जबसे ई-रिक्शों का संचालन शुरू हुआ है तबसे आॅटो वालों के लिए जबर्दस्त कंपटीशन हो गया है। नतीजतन वे बौखलाये हुए हैं। उन्होंने कई बार ई-रिक्शा संचालन बंद कराने की कोशिश की जिसमें उन्हें कामयाबी नही मिल सकी। पुलिस के जरिये ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न उनका नया हथकंडा है और आज की घटना इसी का परिणाम थी। ई-रिक्शा चालकों द्वारा लगाये गये जाम की वजह से व्यस्ततम घंटाघर चैराहे पर लोगों को लंबे समय तक अव्यवस्था का दंश झेलना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस ने न्याय संगत स्थाई समाधान की जरूरत समझने की बजाय ई-रिक्शा चालकों को ही ठोंककर समस्या का तात्कालिक निराकरण कर दिया।

Leave a Reply