cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। 12 दिनों से केबिल जल जाने के कारण बड़ी संख्या में लैंडलाइन फोन ठप्प हैं लेकिन दूरसंचार विभाग के कानों में इन्हें चालू कराने के लिए कोई जूं नही रेंग रही।
गौरतलब है कि गत् 4 जून को टेलीफोन की अंडर ग्राउंड लाइन में करंट आ गया था। जिसके कारण केविल जल गई थी और एक्सचेंज का फैक्स व अन्य कीमती उपकरण जल गये थे। शहर के दर्जनों लैंडलाइन फोन इसके कारण ठप्प हो गये थे जो अभी तक शुरू नही हो जाये हैं। कांजी हाउस के मकान के पास तो सारे लैंड लाइन नंबर बंद हैं। ऐसे समय जबकि निजी टेलीकाॅम कंपनियों की बेहतर सेवा के कारण दूर संचार विभाग को कंपटीशन की लड़ाई में अपने अस्तित्व के लिए जूझना पड़ रहा है। विभीषण के अवतार की भूमिका अदा कर रहे इस विभाग का प्रबंधन बजाय अपने विभाग को बचाने के उसे एक लात और मारकर खाई में धकेलने में कसर नही छोड़ रहा। उपभोक्ताओं में उसके इस रवैये से जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply