0 सांसद ने गरीबों को गैस कनैक्शन देकर किया उज्वला् का श्रीगणेश
0 केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है उज्वला
konch1कोंच-उरई। गरीबों को मुफ्त में गैस कनैक्शन उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्वला योजना का श्रीगणेश आज कोंच तहसील में भी हो गया। इलाकाई भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने यहां नदीगांव रोड स्थित अशोका विवाह वाटिका में इसकी शुरुआत करते हुये जहां केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं इस मंच का पार्टी के लिये बेहतर उपयोग करते हुये मिशन 2017 को भी निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संसदीय चुनाव में जातिवाद, वर्गवाद और दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर देश के विकास के नाम पर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये लोगों ने वोट किया था, आज समय की मांग है कि प्रदेश को भी विकास की नई राह दिखाने के लिये लोग संसदीय चुनाव में अपनाई गई परंपरा की एक बार फिर पुनरावृत्ति करें।
भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 29 गरीबों को उज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनैक्शन सांसद के कर कमलों द्वारा प्रतीक के तौर पर प्रदत्त कराये गये। जिला कोऑर्डीनेटर नामित करके भेजे गये एचपीसीएल के पंकज ने योजना के बारे में बताते हुये कहा कि 1 मार्च 2016 को बलिया जिले से इस योजना की शुरुआत हुई जिसमें वर्ष 2015-16 में डेढ करोड़ गरीबों को गैस कनैक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जबकि 2019 तक पांच करोड़ महिलाओं को गैस कनैक्शन उपलब्ध करा दिये जाने का लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना को लाभार्थी चयन का आधार बनाया गया है। सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं का लाभ लेने के लिये लोगों को सबसे पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंकों में अपने खाते खुलवाने चाहिये। उज्वला योजना को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने महिलाओं को यह बेशकीमती तोहफा दिया है ताकि लकड़ी के ईंधन पर खाना बना कर बीमारियों को न्यौता देने के बजाये वे साफ सुथरी स्थिति में खाना पका सकें। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार अब गांवों और शहरों के विकास के लिये ग्राम सभा और नगरीय निकायों को सीधे पैसा भेजने की योजना पर आगे बढी है। उनका मानना है कि जब देश के गांव व शहर मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा। संचालन करते हुये भारत गैस सर्विस के स्थानीय वितरक आदित्य गैस एजेंसी के संचालक अनिल वैद ने लोगों को भरोसा दिया कि उम्दा सेवा प्रदान करना ही उनका ध्येय है। कार्यक्रम को संतरामसिंह सेंगर, मूलचंद्र निरंजन, कमलेश चोपड़ा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान केके शर्मा, प्रमोद शुक्ला, सुनील शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, विक्कू शुक्ला, गोविंद शुक्ला, बोधराज वर्मा, नीलू अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद नईम, भूपेन्द्र शुक्ला, अजित हिंगवासिया, श्रीनिवास गुप्ता, राहुल तलवाड़, मुन्नालाल चैधरी, भूपसिंह उरई, कैलाश मिश्रा, ट्ंिवकल राठौर, चंद्रशेखर सोनी, रमेशचंद्र गुप्ता, अनूप बजाज, लाखन वर्मा, अमरसिंह, कृष्णकुमार वर्मा, बल्ली, रामअवतार, रामप्रसाद कुशवाहा, राधेपाल, कालीचरण, संजीव, अजय कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

गैस कनैक्शन पाकर इनके चेहरे खिले
पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्वला योजना के तहत कोंच तहसील क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों की 7 हजार 200 गरीब महिलाओं की सूची स्थानीय गैस एजेंसियों को प्राप्त हुई है जिन्हें मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध कराया जाना है। आज प्रतीक के तौर 29 महिलाओं को कनैक्शन मय कागजात के उपलब्ध जब कराये गये तो उनके चेहरों की दमक देखने लायक थी। जिन महिलाओं को कनैक्शन दिये गये उनमें कटोरी, मुन्नी, दौपदी, कुंतीदेवी, रीनादेवी (सभी इमलौरी), कैलाशरानी डाढी, रेशमा, रहीमन बानो (सभी कुंवरपुरा), गीतादेवी, भूरी, पूजा, रमाकांती (सभी सतोह), गायत्री, पुष्पा, सुमन, भूरीदेवी, रानीदेवी (सभी पीपरी कलां), मुन्नी, दीपाकुमारी, सुलेखादेवी, विमला, कैलाशरानी, जनक दुलैया (सभी कुरना), हसीन पचीपुरी, शीला देवी अंडा, अशोककुमारी, रामकिशोरी, अंशूदेवी, शीलादेवी (सभी छानी) शामिल हैं।

Leave a Reply