konch4कोंच-उरई। राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में यहां सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में एक महीने का ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किया गया है जिसमें पांच दर्जन से भी अधिक छात्र छात्राओं की सहभागिता काबिले तारीफ है। प्रशिक्षण दे रही संस्था सरस आर्ट ग्रुप के मुख्य प्रशिक्षक संजीव सरस द्वारा बताई गई चित्रकला की बारीकियां मन लगा कर सीख रहे बच्चों ने आज स्केच किये हुये चित्र दिखाये जिन्हें देख कर लगा कि क्या बाकई अल्प समय में आर्ट सीखी जा सकती है। इस जिज्ञासा को शांत किया ग्रुप हैड संजीव ने, कहा कि कला तो निरंतरता का नाम है। प्रशिक्षण में चित्र बनाने की मोटी मोटी विधियां तो सीखी जा सकती हैं लेकिन अगर इस सीख को निरंतरता नहीं प्रदान की गई तो इसमें जंग लगने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि कला ही व्यक्ति को सम्पूर्णता प्रदान करती है, एक कलाकार हमेशा ही कुछ न कुछ सीखने को आतुर रहता है और अपने मनोभावों को तूलिका के माध्यम से कैनवास पर उकेर कर अपनी छिपी प्रतिभा का स्वाभाविक प्रस्फुटन करता है।
उन्होंने कहा कि कला कभी बूढी नहीं होती बल्कि जैसे जैसे कलाकार बूढा होता जाता है बैसे बैसे उसकी कला जवान होती जाती है। इस दौरान नीरज दुवे, हर्षिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply