पहाडगांव-उरई। गंगा दशहरा के अवसर पर पहाडगांव के दो दर्जन लोगों ने विठूर जाकर गंगा स्नान किया और वहां से लौटने के बाद गांव में अबीर गुलाल उड़ाते हुये जुलूस निकाला तथा गांव के सभी मंदिरों पर जाकर मत्था टेका। पूर्व प्रधान घनश्याम भगत के नेतृत्व में इन श्रद्घालुओं का जुलूस बैंड बाजों के साथ ध्वजा पताकायें फहराते हुये निकला।
विकास खंड कोंच के ग्राम पहाडगांव में दो दशक पूर्व स्थापित इस परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने जारी रखते हुये अबकी दफा बड़े जुलूस की शक्ल प्रदान की है। पताकाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई ब्रह्मचारिणी मंदिर, बड़े महावीर के मंदिर, हरदौल मंदिर, सैयदबली मंदिर, रामजानकी मंदिर, जय मां काली मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, हुल्कादेवी मंदिर, गढीपुरा हनुमान मंदिर के अलावा अन्य छोटे मोटे मंदिरों में भी जाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की तथा पताका फहराये। इस मौके पर पूर्व प्रधान घनश्याम भगत, लल्लूसिंह परिहार, रमाकांत सीरौठिया, देवेन्द्र शर्मा, नीतू शर्मा, हरप्रसाद, कल्लूपाल, शालिगराम पुजारी, भगवानदास कुशवाहा, शंकर रायकवार, सच्चू झा, राजेन्द्र पांचाल, मुन्नालाल, श्रवणकुमार अहिरवार, परशुराम, श्यामाचरण, धीरू परिहार, रतीराम रजक, रघुनाथ रजक, पप्पू यादव सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।







Leave a Reply