cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोंच में सक्रिय टप्पेबाजों ने आज एक बाईक में टंगे बैग पर हाथ साफ कर दिया लेकिन उस समय टप्पेबाजों को मायूसी महसूस हुई होगी जब उन्होंने बैग खोल कर देखा होगा। उक्त बैग में बाईक के कागजातों के अलावा कुछ और जरूरी कागज भी थे। इस घटना के शिकार शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को घटना के बाबत इत्तिला दे दी है।
कोंच विकास खंड के ग्राम कौशलपुर निवासी शिक्षक रामचरन नदीगांव विकास खंड के ग्राम जैतपुरा में टीचर हैं। आजकल कोंच बीआरसी में मास्टरों की ट्रेनिंग चल रही है। रामचरन भी उस ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर अपने गांव लौटने बाले थे। कस्बे की बजरिया सब्जी मंडी में उन्होंने अपनी बाईक खड़ी कर दी जिस पर उनका बैग टंगा था, सब्जी मंडी में खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच होण्डा सवार दो बदमाश वहां आये और झटके के साथ बाईक पर टंगा बैग लेकर भागे, लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन वे गलियों कुलियों में गुम हो गये। टीचर ने बताया कि बदमाश पैसों के धोखे में कागजों का बैग ले भागे हैं। उन्होंने कोतवाली में मामले की सूचना दे दी है। गौरतलब है कि आजकल कोंच में टप्पेबाजों का पूरा गैंग सक्रिय है जो कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भी पुलिस गिरफ्त में आने से बचा हुआ है।

Leave a Reply