cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। बकायेदारी जमा न करने की वजह से बिजली विभाग के दस्ते ने जिन लोगों के कनेक्शन काट दिये थे उनके द्वारा चोरी से दुबारा कनेक्शन कर लेने से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का फैसला विभाग ने लिया है। इस मामले में 21 लोगों को चिन्हित किया गया है।
उप खंड अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लगातार चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में 10 हजार रुपये से ऊपर के सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस क्रम में चुर्खीवाल निवासी शिवदास, दुर्गाप्रसाद, सामीर, रामसेवक तिवारी, रामबाबू, चंद्रभान, गंगा प्रसाद, गेंदारानी, वीरेश कुमार, रामदास पांचाल, लालमन कुशवाहा, श्यामसुंदर, भगवान दास पांचाल, गुरू, दीपक कुमार, अगनू, मुकेश द्विवेदी, संजय कुमार, उमेश कुमार, बरसेले कुशवाहा और फर्दनवीस निवासी राजेंद्र कुमार व मगनलाल के कनेक्शन काट दिये गये थे। मालूम हुआ है कि इन लोगों ने बिना अनुमति के कनेक्शन जोड़ लिये हैं जो कि जुर्म है। उन्होंने कहा कि इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply