cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। साक्षरता अभियान के तहत बेसिक शिक्षा कार्यालय के माध्यम् से चल रही प्रेरकों की नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गई हैं।
डकोर ब्लाॅक की जैसारी खुर्द निवासी श्रीमती कीर्ति देवी पत्नी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बीएसए आॅफिस में कार्यरत जिला समन्वयक साक्षरता धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रेरक की नियुक्ति के लिए 20-20 हजार रुपये की खुली बोली लगाई। जिन्होंने यह रकम दे दी उनकी पत्रावली में मेरिट ऊंची करने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र संलग्न कर दिये गये। जबकि पैसा न देने वालों के जरूरी कागजात गायब कर दिये गये।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी संदीप कौर से की। उन्होंने जांच के आदेश कर दिये हैं।

Leave a Reply