cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। वार्ड संख्या 17 में मलंगा नाले में जमा गंदगी होने के कारण संक्रामक बीमारियों की आशंका जताते हुये जद (यू) ने नाला सफाई की मांग करते हुये एसडीएम को ज्ञापन दिया है। पार्टी के जिला संगठन मंत्री जयराम तिवारी की अगुवाई में संगठन के लोगों माताप्रसाद, सुनील कुशवाहा, सुदामा, भगवानदास, रवीन्द्र कुशवाहा, पुरुषोत्तम अहिरवार आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि वार्ड संख्या 17 में शंभू साहब मंदिर बाले पुल से लेकर दक्षिण की ओर पूर्व सभासद पुरुषोत्तम अहिरवार के निवास तक मलंगा नाला में काफी गंदगी है जिसके चलते इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। उन्होंने नाला सफाई की मांग की है।

Leave a Reply