cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की स्थानीय इकाई आगामी दिनों में बाल्मीकि समाज के मेधावियों को सम्मानित करेगी। यह फैसला आज हुई बैठक में लिया गया। महासभा की आवश्यक बैठक जीवनबाबू के आवास पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश सचिव बट्टूलाल बाल्मीकि चाकी ने कहा कि बच्चों को पुरस्कृत करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि वे अपने कैरियर को लेकर और भी कठोर परिश्रम कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का महत्व समझना होगा और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी से शिक्षा दिलाने के लिये यदि अपनी सुख सुविधायें कम भी करनी पड़ें तो करें।
महासभा के नगर अध्यक्ष दीपककुमार चांदौरिया दीपू पेंटर ने कहा कि बच्चे पुरस्कार पाकर और भी ऊर्जावान होंगे और नई स्फूर्ति के साथ वे कठोर परिश्रम के लिये प्रेरित होंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिन छात्र छात्राओं के पचास फीसदी से अधिक अंक होंगे उन्हें पुरस्कार दिया जायेगा। संचालन रामजीवन जनक ने किया। इस दौरान धर्मेन्द्र बाल्मीकि, वीरू पेंटर, सतीश, अखिलेश, पप्पन, प्रदीप बाबा, नारायण सतोह, रंजीतसिंह, सुनील, कमलेश, भरतलाल, राजकुमार, जीवनबाबू, राजा, दिलदार, सुनील गजरया, रामू, अरुण, विनोदकुमार, छोटू मिहौलिया, भीमू, वीरू, श्यामसुंदर, माठूलाल, रवि, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply