17orai03सिरसाकलार-उरई। नई सीसी सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नालियां बनाने के सुझाव की अनसुनी के चलते पहली बरसात में ही लोग मुसीबत में घिर गये।
चैराहे से सिरसाकलार थाने की ओर तीन महीने पहले सीसी रोड बनवाया गया था। जब रोड बन रहा था लोगों ने ठेकेदार से दोनों ओर नालियां बनाने की जबर्दस्त गुजारिश की लेकिन बजट बचाकर हड़पने के चक्कर में उसने इस पर कोई ध्यान नही दिया। नतीजा यह हुआ कि एक दिन पहले हुई प्री-मानसून बारिश का पानी इस सड़क पर भर गया। इस दौरान इतना अधिक जल भराव हो गया कि लग रहा था कि किसी चढ़ी हुई नदी से गुजरना पड़ रहा है।
लोग इस तजुर्बे से बेहद परेशान और चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में जब एक दिन की बारिश इतनी भीषण स्थिति पैदा कर सकती है तो झड़ी लगने पर क्या हाल होगा। आसपास रहने वाले लोगों को इतने ज्यादा जल भराव की हालत में बेइंतहा मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित कराते हुए उनसे समय रहते उक्त रोड पर लोगों के राहत व बचाव के लिए फौरी कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply