कोंच-उरई। माई होम स्कूल में डॉ. अजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया गया, डॉ. सुशील तिवारी, प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी, डॉ. मनीष गुप्ता, अमित उपाध्याय, कृष्णकांत वाजपेयी सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजित समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मिथलेश नगाइच ने ध्वज फहराया। मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आदित्य पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, केशवदास बबेले, प्रभूदयाल गौतम, रामकिशोर पुरोहित, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्रसिंह, डॉ. मनोज तिवारी ने किया। पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल स्कूल में झण्डा ने फहराया गया, तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये, विजय रावत, अवधेश दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में भी झण्डा फहराये जाने की खबरें हैं, प्रबंधक सरनामसिंह यादव, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में मैनेजर एएक्स जोसेफ ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, प्रिंसिपल केजे ग्रेसी ने आभार जताया। बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय अण्डा में प्रबंधक वीवी निरंजन ने ध्वजारोहण किया, एनआरएस इंटर कॉलेज खुर्द कैलिया में ध्वजारोहण राकेश शुक्ला ने किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय पहाडगांव में हरगोविंद राजपूत ने झंडा फहराया, किसान क्लब कार्यालय पर अध्यक्ष अशोककुमार लोहिया ने ध्वज फहराया, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक भवन पर प्रबंधक रामप्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। देबर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रमाकांत सीरौठिया ने झंडारोहण किया, न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल में उपप्रधानाचार्य प्रवीण वर्मा, ग्राम कमतरी प्राथमिक विद्यालय में बलरामसिंह यादव ने झंडारोहण किया।







Leave a Reply